अथमलगोला: जमालपुर में भूमि सर्वे को लेकर जागरूकता आमसभा,किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी
अथमलगोला प्रखंड के जमालपुर में रैयतों के लिए शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे भूमि सर्वेक्षण जागरूकता आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष सर्वेक्षण अमीन दीपक कुमार ने किसानों को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार चल रहे भूमि सर्वेक्षण की प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज और सर्वे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। आमसभा में बड़ी संख्या में