नगर सेठ भगवती लाल ढीलीवाल की प्रथम पुण्य तिथि पर रविवार को थैलेसिमिया एच एल ए टाइपिंग टेस्ट एवं थैलेसीमिया के स्थाई समाधान हेतु बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिये निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर लगाया गया। ढीलीवाल परिवार द्वारा आयोजित शिविर मे पीड़ित 55 बच्चो के साथ 102 लोगों की जांच की गई।