मेरठ: मेरठ में 25 हजार की रिश्वत लेते विकास भवन के लेखाधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Meerut, Meerut | Jul 3, 2026 मेरठ के विकास भवन में शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखाधिकारी राजीव सिंघल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारी से पेंशन संबंधी कागजात तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विकास भवन में हड़कंप मच गया।