रामानुजगंज: भवरमाल में पहली बारिश में नाली निर्माण बहा, ग्रामीणों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
रामानुजगंज गुरुवार विकासखंड के ग्राम पंचायत भवरमाल में 15वें वित्त आयोग की राशि से करीब 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली पहली ही बारिश में कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गई। यह नाली गोपाल प्रजापति के खेत से श्रवण के खेत तक बनाई गई थी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए सरपंच-सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।