बारुन: दरियाबाद के समीप शराब के साथ गिरफ्तार हुआ धंधेबाज़, पुलिस ने भेजा जेल
नरारीकला खुर्द थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दरियाबाद के समीप एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल से देशी शराब लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है।