रायबरेली: जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया रोष व्यक्त, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Raebareli, Raebareli | Apr 27, 2026
27अप्रैल2026गाजीपुर व हरदोई जनपद में हुई घटना के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन। सपा जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निशा विश्वकर्मा और शिल्पी कुशवाहा के हत्यारे को फांसी देने व परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा भी दिए जाने की मांग उठाई।