कर्वी: चित्रकूट में 15 दिनों में फार्मर रजिस्ट्री पूरी करने के लिए डीएम ने अधिनस्थों को दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जूम बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। नेटवर्क समस्या से 209 पंजीकरण पर उन्होंने रात में डाटा फीडिंग के निर्देश दिए। त्रुटियां सुधारने, अनुपस्थित किसानों का कारण दर्ज करने और बड़े गांवों में अतिरिक्त लेखपाल तैनात करने को कहा। 15 दिन में लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।