धमतरी: कुछ ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वीडियो हो रहा वायरल
धमतरी शहर में ई-रिक्शा चालक खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। कई चालक ई-रिक्शा को मालवाहक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें ठूंस-ठूंसकर सामान ढो रहे हैं। इससे न केवल हादसे का खतरा बढ़ गया है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।