झांसी: सीपरी पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग से अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को प्रेमगंज से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2026 सीपरी बाजार पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर नकेल कसते हुए नाबालिग के अपहरण और अनैतिक कृत्य के वांछित आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार दोपहर 2 बजे जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कड़ी घेराबंदी करते हुए पाक्सो एक्ट में नामजद आरोपी को सिंघलपुरा प्रेमगंज इलाके से दबोच लिया।