चंदौली: पड़या में प्रस्तावित पुल के शिलान्यास स्थल को तोड़े जाने पर आक्रोश, जिला पंचायत सदस्य ने जताया कड़ा विरोध
ग्राम सभा पड़या में पुल के शिलान्यास स्थल को तोड़े जाने पर आक्रोश फैल गया है। जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर ने घटना की निंदा करते हुए इसे घटिया मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि विधायक रमेश जायसवाल द्वारा 4.44 करोड़ की लागत से हुए शिलान्यास को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया। चेतावनी दी कि ऐसी हरकतों का कड़ा विरोध होगा, जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।