हिलसा: गौरा भट्टबिगहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति हुआ जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jul 19, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के अरपा पंचायत के गौरा भट्टबिगहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान गौरा भट्टबिगहा गांव निवासी छोटे बिंद के 48 वर्षीय पुत्र दशरथ बिंद के रूप में किया गयाहै। इस मामले को लेकर हिलसा थाना में आवेदन दिया गया है।