सिराथू: प्रशासन की लापरवाही से एक परिवार का मुखिया छिन गया, दूसरा परिवार घर छोड़ने को मजबूर: सिराथू विधायक पल्लवी पटेल
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल मंगलवार शाम लोहन्दा गांव पहुंची थी।मृतक रामबाबू के घर जाकर परिवार से मुलाकात किया।पीड़ित बच्ची के घर पहुंची तो देखा कि ताला लटक रहा है,आसपास के लोगों से बातचीत करनी चाहिए लेकिन सही जवाब नहीं मिल सका।मीडिया से बात करते हुए विधायक पल्लवी पटेल ने कहा प्रशासन की लापरवाही व सत्ता के नेताओं के बयान ने गाँव का माहौल खराब कर दिया है।