बोध गया: बोधगया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
Bodh Gaya, Gaya | Jun 30, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के वास्तु बिहार फेज-4 में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के पास थी, तभी बाइक सवार बदमाश अचानक पहुंचे और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला।