इंदौर: विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर सिरपुर तालाब पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सहित कई शहरों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।
Indore, Indore | Feb 2, 2024 शुक्रवार को विश्व वेटलैंड दिवस के मौके पर सिरपुर रामसर साइट पर वेटलैंड संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री और वेटलैंड सचिवालय की महासचिव डॉ. मुसोन्दा मुम्बा सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा की जन जाग्रति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है।