पूर्णिया पूर्व: जनमन पीपल्स फाउंडेशन और जीएमसीएच पूर्णिया ने बिहार दिवस के अवसर पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया
बिहार दिवस के अवसर पर जनमन पीपल्स फाउंडेशन और सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर चुनापुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयोजित किया गया, जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच करवाई।