पूर्णिया पूर्व: मोहनपुर थाना ने लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध
पूर्णिया जिला के मोहनपुर थाना अंतर्गत वादी सोनेलाल यादव, पिता परशुराम यादव, सा० बाँकी बासा, वार्ड नं0 8, थाना अकबरपुर, जिला पूर्णियाँ से लालगंज से बांकी बासा जाने के क्रम में नवटोलिया कलभट पुल के पास चार अज्ञात लोगों के द्वारा हथियार दिखाकर मोटरसाईकिल, मोबाईल एवं अन्य सामान लूट लिया गया था जिस संबंध में मोहनपुर थाना काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।