पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में आयोजित शीतला मेला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वितरण किया गया खिचड़ी महाप्रसाद
शीतला अष्टमी को लेकर बेलौरी में शनिवार को बेहद ही भव्य तरीके से मां शीतला का दरबार सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। न सिर्फ कोसी सीमांचल बल्कि बिहार और झारखंड के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, भूटान व बांग्लादेश से भी श्रद्धालु मां शीतला की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। दर्शन और पूजा के लिए महिलाएं और लड़कियां लंबी कतार में लगी रही।