झांसी: मैक्स केयर हॉस्पिटल के सामने टूटी पानी की पाइपलाइन, बच्चों ने बनाया स्विमिंग पूल और कर रहे मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 27, 2025 झांसी में जहां एक तरफ कई इलाके में लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी के लीकेज से संबंधित अलग-अलग इलाकों से जल संस्थान की लापरवाही सामने आ रही है। मैक्स केयर हॉस्पिटल के सामने पानी की लाइन टूटने की वजह से हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है।आसपास के रहने वाले बच्चे उस गड्ढे को स्विमिंग पूल बना कर डुबकी लगाते और नहाते रहतेहै