मंगलवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में आए 77 आवेदनों पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने जनसुनवाई कर उनका समाधान किया। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली।