चायल: खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना, गांव में आक्रोश
गुरुवार अमिरसा गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेश पांडेय ने आरोप लगाया है कि गांव के ही आकाश पांडेय व उसकी मां ने मिलकर उनकी खड़ी चरी (हरी चारा) की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे नष्ट कर दिया।पीड़ित के अनुसार फसल पूरी तरह तैयार थी, तभी आरोपियों ने बाहर से ट्रैक्टर मंगवाकर खेत जोतवा दिया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ।