पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में बालिका ने खाई छिपकली, परिजन उसे लेकर पहुंचे अस्पताल
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले रामवीर यादव की 12 वर्षीय पुत्री सोना घर में खेल रही थी। तभी अचानक उसने एक छिपकली को पकड़कर खा लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। बालिका के मुह से कुछ हिस्सा छिपकली का परिजनों ने निकाल लिया और बालिका को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने बालिका का उपचार किया।