पूरनपुर: बिजली घर रोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक किया गया सीज
पूरनपुर नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी कर ली। खुद को सुरक्षित करने के लिए सभी ने भागकर खुद को बचाया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक अबैध बताकर सीज कर दिया है।