पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर की बैठक, सीओ का घेराव करते हुए किया विरोध प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत में चर्चा की गई और किसानों की समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौपा गया। जिसमें आवारा पशु ,किसानों की खाद की समस्या, ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा, समय से नहर का पानी किसानों का न मिल पाना, शारदा नदी कटान की समस्या सहित 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।