सिकंदरा: सिकंदरा में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, सवारी परमिट के बावजूद भारी सामान ढो रहे हैं, जिम्मेदार बने अंजान
सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क प