पथरिया: सीतानगर बड़ी शाला में राम-जानकी प्रतिमा विवाद: महामंडलेश्वर के आरोपों पर महंत संतोष दास बोले- जिसकी अमानत थी, लौटा दी
Patharia, Damoh | Jun 15, 2026 पथरिया सीतानगर की बड़ी शाला में स्थापित राम-जानकी की अष्टधातु प्रतिमा को लेकर विवाद गहरा गया है। गढ़ाकोटा जगदीश मंदिर के महामंडलेश्वर महंत हरिदास ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 400 वर्ष पुरानी प्रतिमा और चांदी के आभूषण गायब होने का आरोप लगाया है। वहीं महंत संतोष दास ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रतिमा मिश्रा परिवार की थी जिन्हें सौंप दी गई है।