चरखारी: चरखारी पालिका में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्री को बताया अनिवार्य
महोबा के चरखारी नगर पालिका परिषद कार्यालय में तहसील प्रशासन द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी ने किसानों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना बेहद जरूरी है, अन्यथा वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। शिविर में किसानों का पंजीकरण कर उन्हें फार्मर आईडी जारी की गई।