अमरिया: अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिकारीपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टर और फार्मासिस्ट नदारद
स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ देने के लिए हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की शुरुआत की गई थी, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के चलते इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि डॉक्टर नदारद रहते हैं और फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय के सहारे उपचार कर दवा बांट रहे हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मनमानी की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।