अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ दी बनी हुई सड़कों की सूरत
तहसील अमरिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क बदहाल होने लगी है। ओवरलोड डंपरों के दौड़ने से सड़क जर्जर हो रही है। एसडीएम मयंक गोस्वामी को शिकायत पत्र देकर इसका सुधार कराने की मांग की है।एसडीएम से की गई शिकायत में शनिवार को 3 बजे बताया है कि बरेली सितारगंज नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है।