अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, मस्जिदों में मुल्क के लिए अमन-चैन की दुआ की गई
तहसील अमरिया क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुमा पर थाना अमरिया क्षेत्र की छोटी-बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। अमरिया क्षेत्र की अधिकांश मस्जिदों में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अदा की गई। यहां हजारों नमाजियों ने नमाज पढ़ी।अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया।