भीषण सड़क हादसा! 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंगलिश गांव स्थित पोखर के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध महेंद्र कापरी की मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार 17 वर्षीय किशोर बादल कुमार जख्मी हो गया।
मृतक शोभानपुर गांव के निवासी थे और सुबह दूध बेचने के लिए इंगलिशमोड़ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महेंद्र कापरी को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोर का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।
📍 स्थान: इंगलिश गांव, अमरपुर, बांका, बिहार
📰 खबरें: बांका जिले की ताजा खबरें, अमरपुर न्यूज, सड़क हादसे और स्थानीय समाचार।
ऐसी ही बांका जिले की �
Amarpur, Banka | Oct 13, 2026