कांके: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सरकार के बजट को बताया जुमला, कहा पूरे राज्य को निराशा हुई
Kanke, Ranchi | Feb 27, 2024 झारखंड विधानसभा में आज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड का बजट पेश किया। सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी कुशासन के अंतिम बजट में विफ़ल रही। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार पार्ट 2 ने पूरे प्रदेश को निराश किया है।