उचकागांव थाना परिसर में पहुंच कर बुधवार के दिन 4 बाजे शाम में मीरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने उचकागांव थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही ठंड और कोहरे के मौसम में जिले में बढ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए बाजारों की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया।🙏