झालरापाटन: उण्डल गांव में शादी में युवती को धक्का मारने पर बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया पथराव, मामा-भांजा गंभीर घायल
झालरापाटन के उण्डल गांव में एक शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे की है। घायल राजू लाल (40) और उनके भांजे राहुल (18) को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।