झालरापाटन: निर्भया स्क्वाड की कार्रवाई, झालरापाटन हर्बल गार्डन के पास लड़कियों को छेड़ने वाले युवक को किया गिरफ्तार
झालरापाटन में शहर थाना पुलिस और निर्भया स्क्वाड ने गुरुवार शाम 5 बजे एक संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने एक मनचले को गिरफ्तार किया। निर्भया स्क्वाड की टीम ने हर्बल गार्डन के पास से एक युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान बकानी थाना क्षेत्र के गांव भूमाडी निवासी अनिल कुमार भील के रूप में हुई। वह वहां से आने-जाने वाली लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था।