झालरापाटन: झालावाड़ में गौ परिवहन के खिलाफ विरोध, बांसवाड़ा में 400 गोवंश तस्करी का मामला, गो पुत्र सेना ने कड़े कानून की मांग की
झालावाड़ में गो पुत्र सेना ने बांसवाड़ा गौ परिवहन मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे रैली निकालकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।मामले की उच्च स्तरीय जांच और गोवंश परिवहन के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।