जशपुर: जिला जशपुर में सर्पदंश से बचाव एवं समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष अपील, CMHO GS बजात्रा ने दी जानकारी
वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही जिले में सर्पदंश (सांप काटने) की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। बारिश के कारण सांपों के प्राकृतिक बिलों में पानी भर जाने से वे सुरक्षित स्थानों की तलाश में खेतों, खलिहानों, घरों, गोठानों, लकड़ी एवं भूसे के ढेर, झाड़ियों तथा मानव बस्तियों के आसपास निकल आते हैं। इस दौरान खेतों में कार्य करने वाले किसान, जंगल से जुड़े कार्य करने वाले