परसिया: ठिसगोरा खदान के पास फांसी पर लटका मिला शव, चार दिन बाद चरवाहे ने जंगल में देखा
ठिसगोरो में कोयला खदान के समीप शुक्रवार को बांसकोला के जंगल में फांसी पर लटका शव मिला। मृतक की पहचान ठिसगोरा निवासी गणेश विश्वकर्मा के रूप में हुई । मृतक शराब का आदि था। चार दिनों से लापता था।पुलिस मौके पर पहंुची। परासिया से नगर पालिका का शव वाहन बुलाया गया। शव को परासिया में रखा गया। शनिवार 12 बजे पोस्टमार्टम किया गया। शव बुरी तरह खराब हो चुका था।