पूरनपुर: कुरैया खुर्द कला मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, बोलेरो सवार सगाई समारोह में जा रहे थे
सेहरामऊ थाना क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने जा रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा आसाम हाईवे के सिंहपुर मोड़ से कुर्रेया खुर्द कलां जाने वाले मार्ग पर हुआ। रविवार बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के प्रयास में गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे जंगल में एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।