आगर मालवा जिले के ग्राम रणायरा केलवा में सिंचाई के पानी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का तालाब सूख चुका है, इसके बावजूद नहर के जरिए दूसरे गांव में अवैध रूप से पानी भेजा जा रहा है।