मंडावर जीएसएस पर विधायक राजेंद्र मीणा ने मंगलवार शाम 6 बजे पहुंचकर दो ब्लॉक में थ्री फेस विद्युत सप्लाई किसानों को सुचारू कराई।विधायक ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तकनीकी परीक्षण कर लिया गया है।पहले किसानों को रात के समय विद्युत सप्लाई दी जाती थी।जिससे उन्हें समस्या होती थी।इस पर विधायक राजेंद्र मीणा ने निगम अधिकारियों को उक्त समस्या के समाधान के निर्देश दिए।