कर्रा: राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने सुनगी पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया
Karra, Khunti | Apr 23, 2025 राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष निलांबर यादव के नेतृत्व में बुधवार को कर्रा प्रखंड के सुनगी पंचायत के बुड़का, लरता और पोढ़ा गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 50 नए सदस्यों ने राजद से जुड़कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।