पीपलखूंट: पुनहल्ला घाटी में ट्रोले में लगी भीषण आग, हाईवे पर हादसों की श्रृंखला में कई लोग घायल
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र स्थित पुनहल्ला घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों से भरे एक ट्रोले के ब्रेक चिपकने से टायर में आग लग गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए ट्रोले के सभी टायरों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक दिखाई देने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रोले को सड़क किनारे