ललितपुर: सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध रुपयों की मांग करने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है,और उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त को अवैध एक देसी तमंचा और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, मामले में आगे की कारवाई जारी है।