वैर: गाँव जहाज के कारिस देव बाबा के मेले में श्रद्धालुओं का आना हुआ शुरू, थाना प्रभारी ने भी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Weir, Bharatpur | Aug 11, 2025 सोमवार शाम 4:00 मिली जानकारी के अनुसार अरावली की पहाड़ियों में स्थित गांव जहाज के कारिस देव बाबा मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेले की व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने जानकारी ली वही मंदिर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना भी की। इस बार 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है ।