वैर: सांसद संजना जाटव ने विधानसभा क्षेत्र वैर का किया दौरा, कई कार्यक्रमों में लिया भाग
Weir, Bharatpur | Aug 11, 2025 सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर सांसद संजना जाटव विधानसभा वैर के क्षेत्र के दौरे पर रही जहां वैर के गांव रायपुर में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे हवलदार भरत सिंह जी गुर्जर के कार्यक्रम में भाग लिया। गांव सलेमपुर खुर्द में स्वर्गीय राजू लाल मीणा की शोक बैठक में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।