वैर: कस्बा वैर सहित ग्रामीण अंचल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधे रक्षासूत्र
शनिवार सुबह 11:00 बजे से कस्बा वैर सहित ग्रामीण अंचल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्वपर बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधे। भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेट किया वहीं रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जगह-जगह पर दुकान भी लगी।