वैर: राबाउमावि वैर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा के चुनाव, सत्य प्रकाश शर्मा बने अध्यक्ष और राम सिंह गुर्जर मंत्री
Weir, Bharatpur | Aug 10, 2025 रविवार दोपहर 12 बजे से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय वैर मे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा वैर के वार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र शर्मा एवं पर्यवेक्षक नरेंद्र पाल शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें सत्य प्रकाश शर्मा अध्यक्ष, राम सिंह गुर्जर मंत्री ,कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।