बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा 22 जुलाई को ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 50 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा आइटीआइ कैंपस में 22 जुलाई को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर के कुल 50 पदों पर बहाली की जायेगी. जॉब कैम्प की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने सोमवार की शाम 05:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगी.