बेगूसराय: सदर SDO ने कार्यालय कक्ष में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
कार्यालय कक्ष में सदर एसडीओ अनिल कुमार की अध्य्क्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक सोमवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि अब तक लगभग 86 प्रतिशत लोगों का प्रपत्र जमा कर लिया गया है. शेष प्रपत्र जमा करवाने में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को मदद करें.