बेगूसराय: जिले में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य तेज़ी से जारी, 86.80 प्रतिशत प्रपत्र अपलोड
जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 22,45,144 मतदाताओं में से 20,17,588 मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरा जा चुका है, इनमे 19,48,676 मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी किया जा चुका है. जो कि 86.80 प्रतिशत है. यह बातें डीएम तुषार सिंगला ने सोमवार की शाम 05:00 बजे कही.